विधायक जन सेवा केंद्र में दिनभर चला रामा-श्यामा का दौर:मारवाङअलख*
मारवाङ अलख/बीकानेर *
बीकानेर, 21 अक्टूबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जन सेवा केंद्र में मंगलवार को दिनभर रामा-श्यामा यामा का दौर चला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विधायक श्री जेठानंद व्यास को दीपावली की शुभकामनाएं दी। विधायक ने सभी का मुंह मीठा करवाया और पांच दिवसीय दीपोत्सव की बधाई दी। इस दौरान श्री व्यास ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र के माध्यम से आमजन की समस्याओं की सुनवाई तथा इनके निस्तारण की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक से मुलाकात की।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Umesh jony
Very very good

