http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाई, स्वास्थ्य निरीक्षक का सम्मान

top-news
  • 14 Apr, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg


बीकानेर। संविधान निर्माता, गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्गों के लिए न्याय की अलख जगाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर चकगर्बी स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, अपना परिवार सेवा सदन में कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर सिंह चारण रहे, जबकि अध्यक्षता स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील जावा ने की। इस अवसर पर सीआर चौधरी, गणेश चंदेलिया, रवि चंदेलिया, सुभाष बारसा, हरिकांत शर्मा एवं अनीता शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रामेश्वर लाल विश्नोई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन आदर्शों की प्रतिमूर्ति रहा है। उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर मोहन जावा, विनोद पंवार, पूनम चौधरी, मुकेश चौधरी, सुमन चौधरी, जिया उर रहमान, सोहनलाल, रजनी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, भंवरलाल एवं महेंद्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील जावा का सम्मान किया गया, जिस पर उपस्थितजनों ने उन्हें बधाई दी। पूरा समारोह बाबा साहेब के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश से ओतप्रोत रहा।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *