Nobel Prize 2025 का पूरा शेड्यूल, विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन करते
सबकी निगाहें 10 अक्टूबर को घोषित होने वाले नोबेल शांति पुरस्कार पर टिकी हैं। Nobel Prize 2025 का पूरा शेड्यूल
- फिजियोलॉजी या मेडिसिन सोमवार, 6 अक्टूबर
- फिजिक्स मंगलवार, 7 अक्टूबर
- लिटरेचर (साहित्य) गुरुवार, 9 अक्टूबर
- पीस (शांति) शुक्रवार, 10 अक्टूबर
- इकोनॉमी (अर्थशास्त्र) सोमवार, 13 अक्टूबर
कैसे होता है विजेताओं का चयन और ऐलान?
पुरस्कार विजेताओं का चुनाव स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल कमेटी करती है। इस कमेटी के 5 सदस्य हजारों नामांकनों की गहन जांच करते हैं। विजेताओं के नामों की घोषणा करने से पहले, कमेटी के सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से फोन करते हैं। इस ऐलान को नोबेल की आधिकारिक वेबसाइट nobelprize.org, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।
नोबेल प्राइज वेबसाइट की नीति के अनुसार, किसी भी फील्ड में नामांकन पाने वाले लोगों के नाम अगले 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

