http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, गुजरात में नई कैबिनेट ले रही शपथ

  • 17 Oct, 2025
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Marwar Alakh, Bikaner. जरात में आज मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया गा है. इस बड़े फेरबदल में खासतौर से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया. विभिन्न इलाकों से कैबिनेट और राज्य मंत्रियों का चयन श्रेणीबद्ध तरीके से किया गया. 

कुछ पूर्व कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के बाद मंत्री बनने का मौका मिला है. यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्स‍ा है, जिसमें नई ऊर्जा लाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य है. यह बड़ा राजनीतिक फेरबदल गुजरात में बीजेपी की पकड़ मजबूत करने के लिए किया गया. इसके साथ ही, युवाओं को ज्यादा जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूती दी गई. इस तरह की टीम में बदलाव से सरकार के कामकाज में नयापन आएगा और पार्टी भविष्य के लिए बेहतर रणनीति बना पाएगी.

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *