http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी जाएगी मानद उपाधि*

top-news
  • 12 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg



  *एसकेआरएयू का 22 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को*

*स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्या-वाचस्पति के  1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि*

*


बीकानेर, 12 मार्च। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च , शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।   विश्वविद्यालय के विद्या मंडप में दोपहर दो बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। 

*1694 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधि*
कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कृषि संकाय, सामुदायिक विज्ञान संकाय और आईएबीएम के कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें कृषि संकाय के अंतर्गत स्नातक (यूजी) के 1475, स्नातकोत्तर (पीजी) के 52 और विद्या वाचस्पति ( पीएचडी) के 31 विद्यार्थी शामिल हैं।  सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक के 21, स्नातकोत्तर के 19 और विद्या वाचस्पति के 06 विद्यार्थी शामिल हैं।  एबीएम में स्नातकोत्तर के 89 तथा पीएचडी के  एक विद्यार्थी को उपाधि प्रदान की जाएगी। 

*केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी जाएगी मानद उपाधि*


*17 विद्यार्थी स्वर्ण पदक व 2 विद्यार्थी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से होंगे सम्मानित*
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्नातक के 2, स्नातकोत्तर के 14 और विद्यावाचस्पति का एक विद्यार्थी शामिल है। स्नातक और स्नातकोत्तर के 01-01 विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *