कांग्रेस का देश के मान-सम्मान और उन्नति के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार अक्षम्य अपराध – मुकेश आचार्य'
'
बीकानेर, 21 फरवरी। भाजपा संभाग संयोजक मुकेश आचार्य ने विश्व एआई सम्मिट के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के प्रति कांग्रेस के नकारात्मक रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का आचरण राष्ट्रहित के विरुद्ध, दुर्भाग्यपूर्ण और शत्रुता से प्रेरित है।
उन्होंने कहा, “जब पूरा विश्व भारत के नेतृत्व, नवाचार क्षमता और वैश्विक भूमिका की सराहना कर रहा है, तब कांग्रेस ऐसे आयोजनों को बदनाम करने का प्रयास कर अपनी संकीर्ण और अवरोधक राजनीति को उजागर कर रही है।”
विश्व एआई सम्मिट की ऐतिहासिक सफलता
आचार्य ने कहा कि "100 से अधिक देशों की भागीदारी, वैश्विक नेतृत्व की उपस्थिति और व्यापक जनसहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता बनाया। ऐसे अवसरों पर विपक्ष को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी, किंतु कांग्रेस ने व्यवधान और विवाद को चुना।"
अंत में उन्होंने कहा कि "राष्ट्र का मान-सम्मान सर्वोपरि है। राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, परंतु भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाना अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस अपने इन्ही कारगुजारियों के कारण नकारात्मक राजनीति का प्रतीक बन जन अस्वीकृति को प्राप्त हो चुकी है।"
भाजपा संभाग सह संयोजक ओम राजपुरोहित ने राहुल गांधी की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्न उठाते हुए कहा कि "कांग्रेस नेतृत्व का आचरण निरंतर संदिग्ध और शत्रुतापूर्ण होता जा रहा है। " उन्होंने तीखा आरोप लगाया कि " क्या कांग्रेस विदेसेशी समझौतों की भरपाई के तहत भारत के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है ? जनता ने कांग्रेस को उसके राष्ट्रविरोधी रवैये के कारण सत्ता से बाहर किया, फिर भी पार्टी अपनी नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रही। उनका एकमात्र एजेंडा देश की छवि धूमिल करना बन गया ह
भवदीय
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

