http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

कुछ चिंता वाली बात है... इस बीजेपी में राज मे:मारवाङ अलख

top-news top-news
  • 22 Dec, 2025
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

कुछ चिंता वाली बात है... 

इन दिनों बीकानेर शहर में नगर निगम ने नंदी पकड़ो अभियान चला रखा बताया जा रहा है। गलियों में से नंदियों को पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है। बीकानेर में कांजी हाउस एक ऐसा स्‍थान है जहां हजारों नंदियों को रखने की व्‍यवस्‍था बनाई गई है। 

चिंता की बात यह नहीं है कि नंदी पकड़े जा रहे हैं और उन्‍हें शेल्‍टर में भेजा जा रहा है, चिंता इस बात की है कि इन नगर निगम के ठेकेदारों से उलझने पर पता चल रहा है कि "ऊपर से" रोजाना शहर से डेढ़ सौ नंदी उठाने का लक्ष्‍य दिया गया है। इस हिसाब से एक महीने में करीब साढ़े चार हजार नंदी उठाए गए हैं, कांजी हाउस में नंदियों की संख्‍या करीब 4000 बताई जा रही थी, अब अगर भौतिक सत्‍यापन करवाया जाए तो 1900 नंदियों के ही मिलने की आशंका है। 
नंदियों की सेवा करने वाले लोगों का भय है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही मांस की खपत में बढ़ोतरी हुई है, इस खपत को पूरा करने के लिए नंदियों को काटा जा रहा है। संभवत: ऐसा पहले भी होता रहा हो, लेकिन... 

चिंता की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ऐसा होने की सूरत कैसे बन सकती है? 

चिंता की बात यह है कि हिंदुत्‍व की सोल फ्रेंचाइजी उठाकर रखे हुए लोगों ने इस मुद्दे से कैसे आंखें मूंद रखी है? 

चिंता की बात यह है‍ कि स्‍थानीय विधायक और भाजपा के फायरब्रांड नेताओं के मुंह पर किसने ताला जड़ दिया है?

जब तक इस धरा पर गौवंश के खुर जमे हुए हैं यह धरती रसातल में नहीं डूबेगी, आम लोगों को यह बात समझ में आती है, सो कॉल्‍ड राष्‍ट्रवादी सत्‍ताधारियों को अपनी बुद्धि पर जमी मैल कम करके इसे फिर से समझना होगा।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *