http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

राज्य सरकार के दो वर्ष: रतन बिहारी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित*

top-news top-news
  • 14 Dec, 2025
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

*

बीकानेर। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज रतनबिहारी पार्क परिसर में स्वच्छता और श्रमदान किया गया।
इस दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने में ऐसे छोटे-छोटे प्रयास महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ, सुथरा और स्वच्छ रखने का संकल्प लें।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
अवर फॉर नेशन के समस्त सदस्यों ने सुधीश शर्मा की अगुवाई में श्रमदान किया।
इस दौरान कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ विमला डुकवाल, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा तथा कुलराज मीणा, देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा, राजीविका के जिला प्रबंधक दिनेश मिश्रा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *