http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने गोचर भूमि के अधिग्रहण प्रस्ताव के संबंध में मुलाकात की

  • 17 Oct, 2025
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आईटी विभाग से जुड़ी गतिविधियों के बारे बताया। उन्होंने सरकार की रीति-नीति और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार कार्य के बारे में जानकारी दी। संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गोचर भूमि के अधिग्रहण प्रस्ताव के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने शहरवासियों का पक्ष भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जोशी के बताया कि बीकानेर में गौसेवा की समृद्ध परम्परा है। यहां के लोगों की भावना गोचर से जुड़ी हुई है। ऐसे में जनभावना के अनुरूप निर्णय लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को शहरी क्षेत्र की सड़कों और सीवरेज से जुड़े कार्यो को लेकर जानकारी दी

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *