http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

खाद्य सुरक्षा योजना: जिले में मई के लिए 60066.35 क्विंटल और माह जून के लिए 62462.13 क्विंटल गेहूं आवंटित

  • 29 Apr, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

बीकानेर, 29 अप्रैल। खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले को मई और जून का गेहूं आवंटित किया गया है। जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि  खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिले को खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच (अन्य) श्रेणी के राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को निःशुल्क पात्रता अनुसार माह मई हेतु 60066.35 क्विंटल और माह जून हेतु 62462.13 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया गया है। गेहूं का वितरण अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं पीएचएच (अन्य) श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को निशुल्क किया जाएगा। डीएसओ ने सभी संबंधित खाद्यान्न परिवहनकर्ता को आदेशित किया है कि प्रत्येक दिन पर्याप्त संख्या में ट्रकों की उपलब्धता करवाते हुए उक्त योजना से भारतीय खाद्य निगम के कार्य दिवसों में निर्धारित वैधता अवधि (30 अप्रैल) तक शत-प्रतिशत गेहूं का उठाव सुनिश्चित किया जाए।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *