शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कुलदेवी डेहरू माता मन्दिर,नाल रोड पर होंगे धार्मिक आयोजन|
शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कुलदेवी डेहरू माता मन्दिर,नाल रोड पर होंगे धार्मिक आयोजन|
बीकानेर के नाल रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-11, जैसलमेर रोड पर कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में आगामी शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. पवन कुमार पुरोहित ने बताया की मन्दिर ट्रस्ट की ओर से कुलदेवी डेहरू माता मन्दिर मे नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी की आराधना, यज्ञ, अभिषेक, हवन एवं विशेष पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधानपूर्वक वेद पाठी ब्राह्मण,द्वारा संपन्न होंगे।
नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में माता रानी के विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति के समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया की आयोजन में सभी यजमानों की सहभागिता रहेगी। प्रतिदिन एक दंपति द्वारा माता जी का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाकर माता रानी का विशेष शृंगार किया जाएगा। समिति के संयोजक जेठाराम जी पुरोहित ने बताया कीसप्तमी17/10/26 को भवय जागरण नवमी पर कन्या पूजन एवं महाप्रसादी
नवरात्र के अष्टमी पर्व पर माता रानी का विशेष शृंगार एवं पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर कन्या पूजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
महाप्रसादी का समय अष्टमी, रविवार 18/10/26 प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया गया है।
नवरात्र के इस आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। श्रद्धालु नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर रामेश्वर जी पुरोहित, सत्यनारायण पुरोहित सतीश जी ,विनोद जी बद्रीनारायण जी पुरोहित, दारा महाराज, सतीश पुरोहित,सुरेंद्र ओझा, जी ,राजू जी हलवाई, रामलाल जी ओझा, रूपचंद जी पुरोहित, मुकेश पुरोहित विकास पुरोहित, श्याम जी पुरोहित ,नागु भा आदि ने नवरात्र के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू किया |
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






