महा नवमी पर डेहरू माता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, कन्या पूजन व महाप्रसादी का आयोजन
मां के श्रीचरणों का हुआ महाभिषेक, यजमानों ने सपत्नीक हवन कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की
बीकानेर। शारदीय नवरात्र की महा नवमी के अवसर पर बीकानेर के नाल स्थित कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान मां के श्रीचरणों का महाभिषेक, विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, हवन एवं कन्या पूजन सहित धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजन के तहत महाप्रसादी भी वितरित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां के श्रीचरणों का महाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात यजमानों ने सपत्नीक हवन में आहुतियां अर्पित कीं। हवन के दौरान विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
महा नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






