शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस पर कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में हुआ चरणाभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं हवन
वेदपाठी पंडितों के सानिध्य में सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, यजमान परिवारों ने की पूजा-अर्चना
बीकानेर,मारवाङ अलख। नाल रोड स्थित कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस पर विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस अवसर पर माँ के चरणों का अभिषेक, भव्य श्रृंगार एवं हवन किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पुरोहित ने बताया कि पंडित नवरत्न बिस्सा के सानिध्य में वेदपाठी पंडितों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करवाए गए। इस दौरान गिरिराज जी पुरोहित सपत्नीक विजयलक्ष्मी जी, पुखराज जी सपत्नीक संतोष जी तथा कपिल जी सुथार सपत्नीक अंजू जी ने यजमान के रूप में अभिषेक एवं यज्ञ में भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंदिर के सेवादार अनिल जी पुरोहित सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
शारदीय नवरात्र के आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्टी एडवोकेट पवन पुरोहित, रामरतन पुरोहित, जेठाराम पुरोहित, भंवर पुरोहित, सुरेंद्र जी ओझा, संजय जी, रूप जी पुरोहित (झझू), बद्री नारायण पुरोहित (सुराजरा), एडवोकेट रमेश पुरोहित (कोलायत), रामेश्वर पुरोहित, नवरत्न पुरोहित (नगु), नवल किशोर पुरोहित (दारा महाराज), आशानंद जी पुरोहित सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने नवरात्र के पावन पर्व पर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से सहभागिता निभाई।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






