नवरात्र में डेहरू माता मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, अष्टमी पर होगी महाप्रसादी
धार्मिक समाचार | बीकानेर
नाल (बीकानेर)। बीकानेर के नाल स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-11, जैसलमेर रोड पर स्थित कुलदेवी डेहरू माता मंदिर में आगामी नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी की आराधना, यज्ञ, अभिषेक, हवन एवं विशेष पूजन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधानपूर्वक संपन्न होंगे।
नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन में सभी यजमानों की सहभागिता रहेगी। प्रतिदिन एक दंपति द्वारा माता जी का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाकर माता रानी का विशेष शृंगार किया जाएगा।
अष्टमी पर कन्या पूजन एवं महाप्रसादी
नवरात्र के अष्टमी पर्व पर माता रानी का विशेष शृंगार एवं पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर कन्या पूजन के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी होगा।
महाप्रसादी का समय प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का निमंत्रण दिया गया है।
नवरात्र के इस आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। श्रद्धालु नौ दिनों तक माता रानी की आराधना में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






