http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

भारत विकास परिषद द्वारा निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर 22 मार्च को ।

top-news
  • 20 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

मारवाड़ अलख, बीकानेर। 20 मार्च 2026

वेल्टन हॉस्पिटल दुर्गापुरा जयपुर, भारत विकास परिषद नगर इकाई एवं प्रकाश लेब सादुल कॉलोनी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 22 मार्च रविवार को निशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

शिविर के संयोजक सुरेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में वेल्टन हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर संदीप यादव रोबोटिक घटना एवं खुला प्रत्यारोपण विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे,  परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि डॉक्टर यादव को अभी तक लगभग 10000 से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण का अनुभव है । 
बीकानेर के नागरिकों के लिए इस शिविर का लाभ प्राप्त करने के लिए, प्रकाश लेब, सादुल कॉलोनी, बीकानेर में डॉक्टर वेद प्रकाश गोयल के यहां पर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है अथवा वेल्टन हॉस्पिटल के फोन नंबर 9928790200 पर भी पंजीकरण करवा कर इस शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं । 
प्रदीप सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य, भारत विकास परिषद, नगर इकाई, बीकानेर ।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *