अब 22 नहीं 29 जून से खुलेंगे स्कूल- मारवाङ अलख
*अब 22 नहीं 29 जून से खुलेंगे स्कूल*
*शिक्षा विभाग से बड़ी खबर*
बीकानेर। शिक्षा विभाग से राहत भरी बड़ी खबर आई है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूल 22 जून की बजाय 29 जून से खुलेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है। वार्ता सफल रही और शिक्षकों द्वारा प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
जानकारी के अनुसार कि महासंघ की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ हुई बैठक में ग्रीष्मावकाश को 28 जून 2026 तक बढ़ाने पर सहमति बन गई है। साथ ही प्रधानाचार्यों को दिए जाने वाले 2 दिन के अधिकृत अवकाश को यथावस्तु रखने का फैसला हुआ है
शिक्षक संघ की मुख्य मांगों में शामिल तबादले, पदोन्नति, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और अन्य मुद्दों पर शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिक्षक हितों के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह गंभीर है और इन पर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार उनकी समस्याओं को समझती है और उन्हें केवल पढ़ाई-लिखाई जैसे शैक्षणिक कार्यों पर फोकस करने का मौका देना चाहती है। गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी कम करने पर भी गंभीर चर्चा हुई है।
यह फैसला पूरे राजस्थान के लाखों शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रीष्मावकाश बढ़ाने का फैसला स्वागत योग्य माना जा रहा है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, स्कूल खुलने की नई तारीख के संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

