http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

बीकानेर के श्री श्याम मंदिर में द्वितीय दिन श्याम कथा, बर्बरीक जन्मोत्सव पर पाण्डाल हुआ श्याममय*

top-news top-news top-news top-news
  • 02 Jan, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

*


बीकानेर, 1 जनवरी। छोटी काशी बीकानेर की पावन धरा पर बीकानेर-जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को श्री श्याम कथा के द्वितीय दिन भव्य आयोजन हुआ। कथा पूज्य दाताश्री जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुई। कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज जी ने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से बुरे व्यसनों से दूर रहकर धर्मानुसार जीवन जीने का आह्वान किया।
कथा के दौरान बर्बरीक जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विस्तारपूर्वक प्रसंग सुनाए गए। आशीष महाराज जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पाश्चात्य सभ्यता से दूर रहकर सनातन संस्कृति के अनुरूप जीवन व्यतीत करना चाहिए। कथा श्रवण के दौरान पूरा पाण्डाल श्याममय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
मीडिया प्रभारी बालमुकुन्द जी ने बताया कि श्री श्याम कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु एवं अनेक गणमान्य नागरिक पहुंच रहे हैं। कथा आरती के पश्चात भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रसाद ग्रहण किया। यह भण्डारा नित्य रूप से जारी रहेगा।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *