http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg
Breaking News

राव बीकाजी की छतरी का पुनः लोकार्पण समारोह 28 मार्च को ।

top-news
  • 26 Mar, 2026
http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

मारवाड़ अलख, बीकानेर . 

राती घाटी शोध एवं विकास समिति द्वारा बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की ध्वस्त छतरी के पुनः निर्माण के पश्चात उसके भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।

समिति के महामंत्री ओम नारायण श्रीमाली ने बताया इस भव्य आयोजन का आगाज दिनांक 28 मार्च 2026, शनिवार को 5:30 बजे राव बीकाजी दुर्गास्थल, लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर बीकानेर में किया जाएगा ।
इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास, विधायक पश्चिम, कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका एवं मुख्य वक्ता के रूप में जानकी नारायण श्रीमाली शिरकत करेंगे  । इस समारोह में बीकानेर के समस्त प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है । 
प्रदीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष, राती घाटी शोध एवं विकास समिति बीकानेर ।

http://marwaralakh.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *