धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं के संघर्ष की जीत : आनंद जोशी
बीकानेर। कांग्रेस नेता आनंद जोशी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि यह युवाओं के संघर्ष, लोकतंत्र और जनशक्ति की विजय है।
आनंद जोशी ने कहा कि पिछले 14 वर्षों में मोदी सरकार में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, जनता उससे बड़ी होती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी और कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को पूरी के जिम्मेदारी के साथ उठाया। पार्टी ने सड़क से लेकर संसद और प्रधानमंत्री आवास तक लगातार संघर्ष किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दीं और युवाओं की आवाज को बुलंद किया। अंततः केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।
आनंद जोशी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश के युवाओं, किसानों और आमजन के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






