बीकानेर में ई-बस सेवा को लेकर उठे सवाल, निर्धारित मार्गों और यात्रीभार की व्यवस्था पर उठी जांच की मांग
बीकानेर में ई-बस सेवा को लेकर उठे सवाल, निर्धारित मार्गों और यात्रीभार की व्यवस्था पर उठी जांच की मांग
गोकुल सर्किल से शहर के प्रमुख स्थलों सहित गंगाशहर, बीनासर, उडरामसर, खारा और कोडमदेसर तक बस संचालन की मांग; यात्रियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने से योजना के उद्देश्य पर सवाल
बीकानेर, मारवाङ अलख। सुलभ, सुगम और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-बस सेवा बीकानेर में व्यवस्थागत चुनौतियों से जूझती नजर आ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए निर्धारित मार्गों, बसों की उपलब्धता और पर्याप्त यात्रीभार की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप हैं कि प्रभावी संचालन व्यवस्था के अभाव में यह महत्वाकांक्षी योजना अपने उद्देश्य से भटक रही है।
ई-बस सेवा के प्रभावी संचालन के लिए गोकुल सर्किल को प्रमुख केंद्र बनाते हुए कोर्ट गेट, साधु सर्किल, पीबीएम अस्पताल, रानी बाजार और जूनागढ़ जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक बस सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई जा रही है। इसके साथ ही गोकुल सर्किल से गंगाशहर, बीनासर, उडरामसर, खारा और कोडमदेसर तक नियमित बस संचालन की व्यवस्था होने से शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिल सकता है।
मार्गों का समुचित निर्धारण और यात्रीभार जरूरी
किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा की सफलता के लिए केवल बसों का संचालन शुरू कर देना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए यात्रियों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप मार्गों का निर्धारण, नियमित समय-सारणी, प्रमुख स्थलों से संपर्क और पर्याप्त यात्रीभार सुनिश्चित करना आवश्यक है। यदि बसों के मार्ग और संचालन की योजना आमजन की जरूरतों के अनुरूप नहीं होगी, तो सेवा को अपेक्षित यात्री नहीं मिल पाएंगे और उसकी उपयोगिता प्रभावित
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






